भगवानपुर हाट: पंखा चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला का मौत

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के उतरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के महना धूमनगर में रविवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान बच्चा राय की पत्नी कुमारो देवी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि रविवार को गर्मी होने के कारण कुमारो देवी स्टैंड पंखा चालू करने के लिए घर में गई थी। तभी उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। उसकी मौत के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्वजनों द्वारा शव का दाह संस्कार कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया सुभाष सिंह पीड़ित परिवार से मिल ढाढ़स बंधाया। मृतका को दो पुत्र संतोष राय एवं सुभाष राय है। मृतिका के पति बच्चा राय गांव में ही रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मुखिया ने बताया कि बच्चा के राय के परिवार में एक युवक की शादी 23 जून को थी। 24 जून को दूल्हा-दूल्हन घर लौटे थे। परिवार में खुशी का माहौल था। यह घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल कायम हो गया।