भगवानपुर हाट: कृषि विज्ञान केंद्र में यंत्रीकरण विषय पर कार्यशाला आयोजित

0
Siwan Online News

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 95 वां स्थापना एवं प्रौद्योगिकी दिवस के तीसरे दिन कृषि यांत्रीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने किसानों का स्वागत करते हुए केंद्र के विभिन्न प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने धान की सीधी बोआई की जानकारी और मोटे अनाज की खेती पर विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक अभियंता कृष्णा बहादुर छेत्री ने जीरो टिलेज से धान की बोआई , लेजर लैंड लेबलर मशीन से भूमि समतलीकरण, मेढ़ पर अरहर, मक्का के बोआई और कृषि में नए तकनीकी का उपयोग कर के किसान अपने लागत को कम कर के अधिक आय अर्जित करने की जानकारी दी एवं मशीनों का प्रदर्शन भी कराया गया।

इस कार्यक्रम में केंद्र के विभिन्न वैज्ञानिक डा. हर्षा वी आर, डा. नंदीशा सी वी, डा. जोना दाखो , वैज्ञानिक सरिता कुमारी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन एसआरएफ शिवम चौबे ने किया गया। इस अवसर पर किसानों के बीच सहजन का पौधा वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान नितेश कुमार, शंभूनाथ सिंह, संजय सिंह, गंगाशरण तिवारी, देवांति देवी, ममता देवी आदि किसान उपस्थित थे ।