भगवानपुर: प्रथम पुण्यतिथि पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर प्रखंड के सुघरी स्थित साईं बाबा एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित राजेंद्र किशोरी बीएड कालेज में मंगलवार को ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दिवंगत भुवनेश्वर प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष रूबी कुमारी सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उपाध्यक्ष के कृतियों पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत भुवनेश्वर बाबू ने अपने अनुभव और कार्यकुशलता से ट्रस्ट को ऊंचाइयां प्रदान की। आगे भी उनके पदचिह्नों पर चलकर ही ट्रस्ट निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के मुख्य कार्यकारी शशि शंकर ने भी उपाध्यक्ष को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा में उदय कुमार सिंह सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य शामिल रहे।