Categories: पटना

बिहार: कोटा से पटना पहुंची महिला के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार, मोतिहारी जा रही थी महिला

पटना में एक बार फिर एक महिला दरिंदगी शिकार बनी। उसके छोटे से बच्चे के सामने अपराधियों ने नशा खिलाकर पहले उसके साथ लूटपाट की और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर फतुहा थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

नशाखुरानी गिरोह ने बनाया हवस का शिकार

पीड़िता राजस्थान के कोटा में अपने पति के साथ रहती है। उसका पैतृक घर मोतिहारी में है। पैतृक घर जाने के लिए वह कोटा से पटना आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कोटा से अपने 4 साल के बच्चे को लेकर मोतिहारी के लिए निकली थी। शनिवार की शाम को पटना स्टेशन पहुंची। स्टेशन के बाहर ऑटो चालक के रूप में नशा खुरानी गिरोह ने उसे अपना शिकार बना लिया। ऑटो में उसके साथ गिरोह के कुछ गुर्गे सवार हो गए और रास्ते में उसे नशा खिलाकर नर्वस कर दिया। अपराधी उसे गौरीचक थाना क्षेत्र के सुडीहा में एक गोदाम में ले गए। वहां 20 हज़ार नगद, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। गुर्गों ने वहीं सुनसान गोदाम में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। और फिर लाकर उसे फतुहा फोरलेन पर ओवरब्रिज के पास बच्चे के साथ छोड़ दिया। कई घंटों तक महिला वहीं पड़ी रही।

पुलिस को बदहवासी में सड़क किनारे मिली महिला

अगले दिन सुबह पुलिस ने अर्ध बेहोशी की हालत में उसे बरामद किया। थाना पहुंचने के बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इस मामले को पहले दबा देने की भरपूर कोशिश की गई। लेकिन फतुहा थाने में प्राथमिकी दर्ज हो जाने के बाद मामला उजागर हुआ। महिला से पूछताछ के आधार पर फतुहा पुलिस में दरियापुर-उसफ़ा निवासी पंकज कुमार और सोतीचक निवासी सोनू उर्फ विमल कुमार नामक दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों की पहचान हुई है जो फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। इस मामले में पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारी बोलने से बच रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024