Siwan News

बाइक ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को रौंदा, महिला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : दारौंदा में दशहरा का मेला देखने जाने के क्रम में एनएच 85 पर पिपरा मोड़ के पास नशे में बाइक चालक ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को रौंद दिया जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है और बाकी का इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में बाइक चालक भी घायल हो गया है जिसका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतका धनौती निवासी गणेश राम की पत्नी रेणु देवी गणेश राम की पत्नी रेणु देवी (45) है जबकि घायलों में पुत्री करिश्मा कुमारी, अंजली कुमारी, प्रतिमा कुमारी, पुत्र सचिन कुमार, रिशु तथा बाइक चालक दरौली निवासी सोनू कुमार है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनौती निवासी गणेश राम की पत्नी रेणु देवी अपने पुत्र, पुत्री एवं मौसी के साथ मंगलवार की रात करीब आठ बजे दशहरा में सजी मां दुर्गा की पूजा अर्चना एवं मेला देखने जा रही थी। तभी दरौली निवासी सोनू कुमार तेज गति से आ रहा था और पीछे से अपनी बाइक (29 पी-44502) से रेणु देवी समेत अन्य परिजनों को रौंदते हुए आगे सड़क के किनारे गड्ढे में बाइक समेत जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही अनि भगवान तिवारी, सअनि शैलेश कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा लाए जहां से चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर बताकर सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सिवान जाने के क्रम में रेणु देवी की मौत रास्ते में ही गई जबकि घायलों में मृतका की बहन प्रमिला कुमारी (25), पुत्री करिश्मा कुमारी, अंजली कुमारी (15), काजल कुमारी (13), पुत्र सचिन कुमार (14), रिशु (1) शामिल हैं। इसमें करिश्मा कुमारी तथा प्रमिला कुमारी की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया। बताया जाता है कि इस घटना में किसी के सर फुटा तो किसी का हाथ-पैर में चोट आई है। धनौती निवासी गणेश राम ने थाने में आवेदन देकर दरौली निवासी सोनू कुमार पर लापरवाही से बाइक चलाने के कारण इस घटना की प्राथमिकी कांड संख्या 207/18 दर्ज कराई है। वहीं मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज प्रभाकर ने अपने तरफ से 2000 रुपये की आर्थिक मदद मृतक रेणु देवी के पति गणेश राम को दिए। वहीं बीडीओ रीता कुमारी ने भी हर संभव आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी ने परिवार वालों से मिलकर गहरी शोक प्रकट किए। हड़सर पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी ने भी अपने तरफ से एक हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी। वही पुलिस ने नशे में धुत बाइक सवार की भी पहचान कर ली है। बाइक सवार दरौली थाना क्षेत्र के वीरेंद्र प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार प्रसाद बताया जाता है। चालक सोनू कुमार का भी इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। परिवार में एक साथ इतनी बडी घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। पिता गणेश राम के दिव्यांग होने के बाद सारी जिम्मेदारी इन पर आ गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024