सीवान में लूटपाट का विरोध करने पर बाइक सवार की हत्या, एक घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में धनौती पुल के पास अपराधियों ने लूटपाट का विरोध कर रहे एक बाइक सवार की हत्या कर दी है। जबकि एक को घायल कर दिया है। मृतक महाराजगंज के जगदीशपुर गांव का सुधांशू कुमार है। इस घटना में घायल जीबीनगर का राजीव ओझा है। दोनों की बाइक घटनास्थल पर खड़ी अवस्था में मिली है। देर रात हुई घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बिजलीकर्मी की पिटाई कर 13 हजार छीने

उधर, महाराजगंज के पोखरा गांव में बिजली बिल निकालने गए फ्रेंचाइजी के साथ मारपीट करते हुए 13 हजार नगद छीन लिया गया। पीड़ित कर्मी राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पोखरा गांव मे लगी बिजली मीटर का बिल निकालने गया था। इसी बीच गांव के ही विकास साह मेरे मोबाइल पर फोन कर कहने लगा कि मेरा दो दिन से घर का बिजली खराब है। उसे ठीक करो नहीं तो ठीक नहीं होगा, उसके बाद गाली-गलौज करने लगा।

साढ़े नौ किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

एक अन्‍य घटनाक्रम में सीवान के छपरा-गोपालगंज बाइपास स्थित हकाम गांव के पास महादेवा ओपी और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके साढ़े नौ किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बखरौलपुर गांव के शहाबुद्दीन अंसारी व शोएब अख्तर के रूप में हुई। महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। हकाम गांव में बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। तभी तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें जवानों की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से साढ़े 9 किलोग्राम गांजा को बरामद किया गया। बाइक व गांजा जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।