बसंतपुर के कन्हौली के समीप भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में मौत

  • घायलावस्था में परिजन बसंतपुर पीएचसी लाए जहां से चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति देख हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया था
  • स्कॉर्पियो ने साइकिल में धक्का मार जख्मी किया
  • मृतक जयनारायण सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे
  • 10 बजे के आसपास कन्हौली बाजार में हुई दुर्घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली के समीप एसएच-73 पर शनिवार की सुबह दस बजे अज्ञात स्कॉर्पियो के धक्के से भाजपा नेता की मौत हो गई। मृतक कन्हौली गांव के स्व. हरिराज सिंह के पुत्र 60 वर्षीय जयनारायण सिंह थे। बताया जाता है कि शनिवार को सुबह 10 बजे के आसपास कन्हौली बाजार से प्रतिदिन की तरह दूध लेकर साइकिल से अपने घर पर जा रहे थे। तभी एसएच-73 पर कन्हौली के पास स्कॉर्पियो ने साइकिल में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायलावस्था में परिजन बसंतपुर पीएचसी लाए जहां से चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो काफी तेज गति से जा रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि जय नारायण सिंह सड़क के किनारे होकर आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात स्कॉर्पियो ने गलत साइड से आकर जोरदार धक्का मार दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक जय नारायण सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। वह काफी सक्रिय सदस्य थे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

सड़क हादसे में जय नारायण सिंह की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए व पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए एसएच-73 को एक घंटे तक जाम कर दिया। घटना की सूचना पाते ही सीओ सुनील कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को नियमानुकुल मुआवजा देने की बात बताई। जबकि ग्रामीणों को बसंतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने फोन पर समझाकर मामला शांत कराया। तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश कम हुआ तथा यातायात बहाल हुआ।

परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन

सड़क हादसे में मृत जयनारायण सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से सबकी आंखें नम हो जा रही थीं। मृतक की पत्नी कमला देवी के साथ परिजनों के रोने से सबकी आंखें भर जा रही थी। उनके दो पुत्रों मनोज सिंह व रंजीत सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। इस घटना को लेकर भाजपा विधायक देवेश कांत सिंह, रंजीत प्रसाद, संजीव सिंह, विनोद सिंह, राजीव कुमार सिंह, श्रीराम सिंह, नवल किशोर सिंह व शंकर प्रसाद ने दुख प्रकट किया।

Siwan News

Recent Posts

दारौंदा: 12 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना की टीम ने रविवार की शाम दो गांवों में…

May 6, 2024

हसनपुरा : भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में 19 आरोपित

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के डीबी गांव में भूमि विवाद को…

May 6, 2024

बड़हरिया: मतदाता वालंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव को ले…

May 6, 2024

भगवानपुर हाट: 70 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ एक गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना की टीम ने बिलासपुर बाजार में छापेमारी कर…

May 6, 2024

लकड़ी नबीगंज: प्रधानाध्यापकों के साथ बीडीओ ने बैठक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में सोमवार को…

May 6, 2024

सिसवन: हिना शहाब ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से मांगा जीत का आशीर्वाद

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हिनाशहाब ने सोमवार को सिसवन प्रखंड के…

May 6, 2024