भाजपाइयों ने सुनी पीएम की मन की बात, अमल में लाने का आह्वान

0
bhajpa neta

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 50वीं मन की बात टीवी के माध्यम से सुनी और उनकी बातों को अमल में लाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता समय के पूर्व निर्धारित स्थल पर पहुंच गए। इस कार्यक्रम के तहत पीएम ने संविधान में प्रदत अधिकार का सही ढंग से पालन करने का आह्वान किया। संविधान के रक्षा के लिए आगे आने का अपील की। बाबा साहेब को नमन करते हुए संविधान को भारतीयों की उन्नति के लिए बनाने का बात कही। गुरुनानक देव को भी मानवता का देव बताया। गुरुनानक देव के नाम से ट्रेन चलाने की बात बताई। जानकारी के अनुसार गोरेयाकोठी के नारायण महाविद्यालय के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 50वीं मन की बात एपिसोड गोरेयाकोठी भाजपा नेता देवेशकांत सिंह के नेतृत्व में उनके आवास पर सुनी गई। इस मौके पर सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल टोली, प्रमुख कार्यकर्ता सहित विधानसभा विस्तारक राजीव रंजन, मंडल अध्यक्ष विनय गिरि, प्रमोद तिवारी, रंजीत प्रसाद,अखिलेश पांडेय, अनुरंजन मिश्रा, संजय पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, अवधेश सिंह आदि मौजूद थे। पचरुखी प्रखंड क्षेत्र कल्याणपुर मंदिर परिसर में पीएम की बात सुनी गई। इस मौके पर भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह पटेल, दीनानाथ सिंह पटेल, त्रिलोकी सिंह पटेल, जितेंद्र सिंह पटेल, योगेंद्र प्रसाद, रामनाथ प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार के मोती मार्केट में चौपाल लगा पीएम की मन की बात सुनी गई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एके पांडेय, उपाध्यक्ष सुजीत पांडेय, भाजयुमो अध्यक्ष चंदन सिंह, सुनील ठाकुर, सियाराम प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, कृष्णाशर्मा, नवल सिंह, मनोज प्रसाद, पंकज कुमार, राजेश कुमार, विद्या ठाकुर, अनिल ठाकुर,भाजपा विधान सभा प्रभारी आंनद प्रकाश, मंडल प्रभारी महराजगंज नवल सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं महाराजगंज के पुरानी बाजार सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में प्रधानमंत्री मन की बात सुनी गई। इस मौके पर क्रांतिकारी योग प्रचारक अंगद महाराज, संजय कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, भगवान साहू विष्णु, मोहन कुमार पद्माकर, राजीव रंजन, सीताराम प्रसाद आदि उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में पीएम की मन की बात सुनी गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali