अधिवक्ताओं से भाजपा नेता की मुलाकात

0
neta dharna

परवेज अख्तर/सिवान : मुख्यालय के अनुमंडल परिसर में व्यवहार न्यायालय की मांग को लेअधिवक्ताओं का भूख हड़ताल एवं धरना गुरुवार को भी जारी रहा। भाजपा नेता देवेशकांत सिंह अधिवक्ताओं से मिल उनकी मांगों को जनहित में बताया। उन्होंने कहा कि मैं वकीलों के आंदोलन का समर्थन करता हूं। मैं हर कदम पर इनके साथ हूं। महाराजगंज में सिविल कोर्ट होना अतिआवश्यक है। सरकार लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने को ले प्रयासरत है। उस लिहाज से भी यहां सिविल कोर्ट जरूरी है, ताकि लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिल सके। अनुमंडल के स्थापित हुए 27 साल हो गए। इसके साथ अनुमंडल बने सभी जगह सिविल कोर्ट काम रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali