लोस चुनाव को ले भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

0
bjp

परवेज अख्तर/सिवान : गोरेयाकोठी में रविवार को भाजपा नेता देवेश कांत सिंह के आवास पर भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें 19 को महारागंज लोकसभा पदाधिकारियों की बैठक की तैयारी पर चर्चा की गई। महाराजगंज लोकसभा प्रभारी डॉ. अजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने आगे के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें सभी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, सभी प्रखंड अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अवसर पर महाराजगंज लोकसभा बूथ पालक उमेश तिवारी, राजीव रंजन पांडेय, भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य सोनू कुमार सिंह, विधानसभा विस्तारक राजीव रंजन शर्मा,महाराजगंज विस्तारक आनंद प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनय गिरि, महामंत्री अखिला नंद सिंह, श्याम किशोर तिवारी आदि उपस्थित थेl

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali