प्लास्टिक बनाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

0

मुजफ्फरपुर: जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित गिद्धा विशुनपुर में शनिवार को प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री का हाई कम्प्रेसर मशीन ब्लास्ट कर गया। धमाका इतना जोरदार था कि तीन किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई पड़ी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री छह माह से चल रहा था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एक साल से अधिक से चल रहा था। जब ये फैक्ट्री बन रहा था। उसी समय स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था।

लेकिन, वह नहीं माना। उल्टे लोगों को धमकाने लगा कि रंगदारी मांगने का केस करवा देगा। इससे आसपास के लोगों ने चूप्पी साध ली। इसके बाद फैक्ट्री चालू हो गया।

इलाके के लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री में 10-12 मजदूर काम करते थे। जो प्रतिदिन सुबह नौ बजे आते थे। फिर शाम को पांच बजे चले जाते थे। घटना के बाद से किसी मजदूर का पता नहीं लग रहा है। सभी पहले ही भाग गए थे।

उक्त मजदूर आसपास के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग मजदूरों को खोज रहे हैं। हालांकि किसी का सुराग अभी नहीं मिल रहा है। वे लोग घर गए या कहीं और भाग गए। इसकी खोजबीन जारी है।