जीरादेई में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित मनरेगा भवन में खरीफ महाअभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में आयोजित खरीफ महोत्सव का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न साहू,प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार , प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुमार रमानुजम,और प्रशिक्षु प्रखंड कृषि अधिकारी आलेख कुमार शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में पदाधिकारियों के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के उपस्थित किसानों को कृषि संबंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही लगने वाले खरीफ फसल की विशेष जानकारी दिया गया, साथ ही कीट पतंग प्रबंधन,अन्य प्रबंधन सहित पराली नहीं जलाने व लाभकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

साथ ही उन्नत किस्म के बीज,अनुदानित बीज की जानकारी विशेष रूप से दिया गया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुमार रमानुजम ने की ,जबकि संचालन प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कृष्ण मांझी ने की। मौके पर उप ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार सिंह ,श्री राम भगत, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, पीके मिश्रा तकनीकी सहायक श्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर करुणानिधान दुबे, कृष्ण मोहन मिश्रा, दयानंद चौधरी, कृषि समन्वयक, महेश कुमार पांडेय,सलाहकार सलाहकार हरेराम कुमार, किसान मित्र सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए हुए किसान आदि शामिल रहे।