लापता नौजवान का शव बरामद, दो बिंदुओं पर पुलिस कर रही है जांच, दो दिन पूर्व से गायब था मृतक

0
makke ke khet me shav

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा बड़का टोला के पास आंदर-सिवान मुख्य मार्ग के पश्चिमी किनारे शुक्रवार की सुबह मक्का के खेत से एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों द्वारा शव की शिनाख्त गांव निवासीा संजय बिंद के ने छोटे भाई उपेंद्र बिंद के रूप में हुई। उपेंद्र बिंद अपने घर से दो दिन पूर्व से लापता था। खबर प्रेषण तक मामले में परिजनों ने हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस को मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला था। मृतक के बड़ा भाई संजय बिंद ने बताया कि 4 सितंबर को उसका भाई उपेंद्र बिंद अपने पड़ोसी के साथ जाल लेकर मछली मारने के लिए नदी में गया था और वह दिन से घर वापस नहीं आया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

shavपरिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिस व्यक्ति के साथ वहमछली मारने गया था उसके साथ भूमि विवाद चल रहा था। इसलिए उससे कोई पूछताछ नहीं की गई। शुक्रवार को संजय बिंद ने पुन: उपेंद्र की तलाश शुरू की तो पास के खेत की चारदीवारी समीप उसका शव देखा और कुछ हीं दूरी पर उसका जाल भी फेंका हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को सूचना दी। इधर सूचना पर पुलिस घटना पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।