बोलेरो के साथ वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

0
arrest

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के नवदुर्गा होटल लीला साह के पोखरा से पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना को चोरी की बोलेरो के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति दरौली थाना क्षेत्र का विशवनिया निवासी विक्की सिंह है। एसआई भगवान तिवारी ने बताया कि डिब्बी बाजार से 4 जनवरी को चोरी की तीन बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार चोरों से मिले सुराग पर विक्की सिंह को गिरफ्तार किया गया। विक्की सिंह को 2015 में दारौंदा थाना से, 2016 में महाराजगंज थाना से एवं दरौली थाना से जेल भेजा जा चुका है। पुलिस इसके आपराधिक पृष्ठभूमि को खंगाल रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali