अविश्वास प्रस्ताव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी गयी

0
avishvash

परवेज़ अख्तर/सिवान:- करीब 17 दिन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार आज अपना रंग ला ही दिया।इतने दिन तक मोल-भाव ,मान-मनौवल और विनती कोई काम नही कर पायी।जिस कारण मैरवा नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी शनिवार को चली गयी।बता दे कि मनमाने काम,विकास कार्य में राजनीति और अन्य वार्ड सदस्यों को भाव नही देने के कारण गत 30 जुलाई को नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसके बाद नियमानुसार दोनों को ही अपना बहुमत साबित करना था।मगर नगर पंचायत कार्यालय में हुये वोटिंग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पक्ष में केवल चार वोट पडे़।जबकि इनके विपक्ष में कुल 9 वोट पडे़।इस प्रकार कम वोट मिलने के नगर पंचायत अध्यक्षा सुभावती देवी और उपाध्यक्ष मदन बैठा की कुर्सी चली गयी।अथार्त अब ये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष न होकर केवल वार्ड सदस्य कहलायेगे। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिये अपर समाहर्ता विपिन कुमार राय,कार्यापालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी मौजूद रही।अब नये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव एक महिना बाद होने की संभावनाहै।ऐसी जानकारी नपं ने दी है।वही कुर्सी चले जाने के बाद खुशी में वार्ड सदस्यों ने कहा कि अध्यक्ष कभी भी बैठको में भाग नही लेती थी।उनके जगह पर उनके पुत्र सुनिल बैठको में भाग लेते थे।जिससे नगर पंचायत का समुचित विकास नही हो पा रहा था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali