भोजपुरी गायक महातम तिवारी के निधन पर शोक

0
Dead body in a mortuary

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दारौंदा प्रखंड के रामाछपरा निवासी भोजपुरी गायक महातम तिवारी (80) का निधन गुरुवार को हो गया। भोजपुरी भाषी राज्यों में आयोजित कार्यक्रम के अतिरिक्त एक बार मॉरिशस जाने का भी मौका मिला था। हर बार उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार को उनके निधन की खबर मिलते ही काफी संख्या में भोजपुरी गायकों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर उमड़ पड़ी। इस मौके पर व्यास कमला बाबा, खुश मोहम्मद,कलाकार कामेश्वर सिंह, जलेश्वर सिंह, सुदामा तिवारी, सवालिया तिवारी, पप्पू तिवारी, प्रभुनाथ तिवारी, पेंटर तिवारी, मुकेश चंचल सहित आसपास के कई जिले के गायक एवं ग्रामीण उपस्थित हुए थे। वे पुत्र एवं पुत्री समेत भरा परिवार छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali