महाराजगंज के कांग्रेस विधायक के बड़े भाई का निधन

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर गांव निवासी व महाराजगंज के काग्रेंस विधायक विजय शंकर दुबे के बड़े भाई माधव दुबे का मंगलवार को निधन हो गया। माधव दुबे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार ग्यासपुर के निकट सरयू नदी तट पर किया गया। बाबा महेंद्रनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में आए दल ने वैदिक मंत्रोचार के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस मौके पर विधायक विजय शंकर दुबे भी मौजूद रहे। इस दौरान कहा कि बड़े भाई के जाने का काफी दुख है। उन्हें उनकी कमी काफी खल आ रही है। उन्हीं के निर्देशन व मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम पाया हूं। इस मौके पर सत्यम दुबे, सुनील कुमार दुबे, राकेश दुबे, मुखिया चंदन पाठक, राजकिशोर चौरसिया, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह, कांग्रेस के एमएलसी प्रत्याशी अशोक सिंह, कमलदेव महतो सहित अन्य सगे संबंधी व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।