सिवान में कांग्रेस जनों ने मिठाईयां बांट तथा पटाखा छोड़ मनाया जश्न

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और जननायक राहुल गांधी के सजा पर रोक लगाने के फैसले आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह संचारित हो गया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय मोड़ पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर विधु शेखर पांडे की अध्यक्षता में मिठाइयां बांटकर के पटाखे फोड़ कर के जश्न मनाया गया।डॉक्टर पांडे ने कहा कि यह सत्य की जीत है और असत्य को हमेशा मुंह छुपा ना ही पड़ता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मोदी जी की तानाशाही और उनके द्वारा न्यायपालिका को प्रभावित करके फैसले करवाना यह तो पहले से ही कांग्रेस पार्टी आरोपित करती रही है परंतु सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाई कोर्ट के निर्णय पर इस प्रकार की टिप्पणी करना निश्चित तौर से कांग्रेस पार्टी की संख्या को बल देता है। बिहार प्रदेश प्रतिनिधि डॉ एहतेशाम अहमद ने कहा कि यह सत्यमेव जयते के जैसा फैसला राहुल गांधी और जनता की आवाज को और जोर शोर से उठाएंगे और भ्रष्टाचारियों को जो कि आम जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं उससे निजात दिलाएंगे।पूर्व जिला अध्यक्ष विधायक दुबे ने कहा कि आने वाला समय राहुल गांधी का समय है और सत्य का समय है।

बिहार प्रदेश प्रतिनिधि कमलेश कुमार ने कहा किसत्ता का अहंकार अब टूटने वाला है बिहार प्रतिनिधि सुशील कुमार ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब की तानाशाह को झोला उठाकर के जाना पड़ेगा। बिहार प्रदेश प्रतिनिधि रमाकांत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की जीत जनता की जीत है।कार्यक्रम में ओम प्रकाश मिश्रा ,जवाहर राम ,गणेश राम ,ईद मोहम्मद ,विकास तिवारी ,रिजवान अहमद ,सीएम तिवारी ,सूर्यभान उपाध्याय ,जमानी हमद ,मुन्ना सिंह ,प्रिंस कुमार ,गौरी तिवारी,अनुराग दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।