कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवध किशोर मिश्रा के निधन

0
congress

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवध किशोर मिश्रा के निधन से जिला कांग्रेसजन काफी मर्माहत हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की है। साथ ही उनके परिजनों को सांत्वना दी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह ने कहा कि अवध किशोर मिश्रा कांग्रेस के समर्पित नेता थे। उन्होंने अपना राजनीति कांग्रेस से आरंभ किया और अंतिम क्षण तक कांग्रेस में ही रहे। वह काफी अनुभवी एवं ईमानदार छवि के व्यक्ति थे। उनकी कार्यशैली एवं कर्मठता आज हम सब के लिए प्रेरणादायक है। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष विनय चंद्र श्रीवास्तव, शिवधारी दुबे, उप प्रमुख ओम प्रकाश मिश्र, कोषाध्यक्ष मो. शोहेल, मथुरा पंडित, गणेश राम, हाफिज जुबेर, सरोज कुमार गोस्वामी, अर्जुन सिंह, गोपाल प्रसाद पंडित, अवधेश मिश्र, जावेद अशरफ खान, उमेश्वर प्रसाद ठाकुर, बजरंग सिंह, मनीर आलम, जगरनाथ सिंह, शमीम अहमद ख़ान, बच्चा सिंह, एस.एम. फजले हक समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali