हसनपुरा में टेंट कारोबारी के यहां से डकैतों ने लाखों की संपत्ति लूटी

0
loot
  • मकान के पीछे से लगभग 17-18 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश डकैत प्रवेश गए थे
  • सिसवां कला पंचायत के सिनई टोला में हुई डकैती की घटना
  • घर के सभी सदस्यों को अलग-अलग कमरे में बंद कर फरार
  • 01 घंटे तक लूटपाट की घटना को डकैतों ने दिया अंजाम
  • 25 हजार नगद, 6 लाख के गहने के साथ सांउड मशीन लूटा

परवेज अख्तर/सिवान: बीती रात एमएचनगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला पंचायत के सिनई टोला में नकाबपोश डकैतों ने एक टेंट कारोबारी के घर से लाखों की संपत्ति लूट ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गृहस्वामी झूलन साह (पिता स्व. विश्वनाथ साह) अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के अलग-अलग कमरों में सो रहा था तभी, घर के दक्षिण दिशा से रात 12 बजे के करीब मकान के पीछे से लगभग 17-18 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश डकैत प्रवेश गए। सबसे पहले भगिन पतोह प्रियंका देवी (पति अरुण साह) व बच्चों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद अन्य कमरों में सो रहे परिवार के सभी सदस्यों को उठा कर बंधक बना लिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

फिर आराम से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान गृहस्वामी झूलन साह को हथियार दिखा कर डकैतों ने सभी जानकारियां हासिल कर मकान के कमरों में रखे सूटकेस व अटैची तोड़ गहने व रुपए की लूटपाट की। गृहस्वामी झूलन साह ने बताया कि नगदी 25 हजार, 6 लाख के गहने व 60 हजार के साउंड मशीन को डकैतों ने लूट लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद डकैत घर के सभी सदस्यों को अलग-अलग कमरे में बंद कर फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद एक कमरे में बंद गृहस्वामी ने खिड़की से आसपास के लोगों को आवाज दी। जानकारी मिलने के बाद जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी।