दरौंदा जदयू प्रखंड अध्यक्ष का निधन,पार्टी खेमे में शोक की लहर

0
JDU

परवेज अख्तर/सिवान:- जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडले दरौंदा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुशवाहा के निधन की खबर सुन कर उनके पैतृक गांव वैदा पुर बिशुनपुरा, स्थित उनके घर पर पहुंच कर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी इस परिवार के साथ है। उनके छोटे पुत्र पीयूष कुमार से सारी जानकारी ली गई। मालूम हो कि स्व0 कुशवाहा का अंतिम संस्कार कल सुबह रिविलगंज के राम घाट पर होगा। शिष्टमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर, मीडिया संयोजक निकेश चन्द्र तिवारी, राज्य परिषद सदस्य विजय प्रसाद वर्मा, हीरालाल प्रसाद, मधेश कुशवाहा, बीरेंद्र शर्मा, विक्रमा प्रसाद, चन्द्रिका दास अन्य लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM