दरौली: भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को निकली कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के पिपरहिया गांव में आयोजित सात दिवसीय भागवत ज्ञान महायज्ञ को ले शुक्रवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर नेतवार, बावना, कन्हौली, दोन, बलिया, कृष्णपाली, मुड़ा, रेपुरा होते हुए दरौली सरयू नदी पहुंची। जहां यज्ञाचार्य अजनाभ कुमार पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरा गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

इसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ आरंभ हुआ। कलश यात्रा के दौरान नारायण के जयकारे से वातावरण गूंजायमान हो उठा। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ आयोजक समिति तारक नाथ मिश्र,राणाप्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, उत्तम कुमार गोड, शंभू चौहान आदि ने बताया कि यज्ञ के दौरान वाराणसी से पधारे कथावाचक आचार्य व्यास महाराज द्वारा प्रवचन किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here