दरौली: आपसी विवाद में मारपीट में दो घायल

0
marpit

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के डरैली मठिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमे एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व स्वजनों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान सुरेंद्र यादव और संजना देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

घटना के संबंध में घायल सुरेंद्र यादव ने बताया कि हम लोग घर पर नहीं थे। तभी पड़ोसियों द्वारा मेरी बहु संजना देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही हम लोग पूछताछ के लिए पहुंचे। इस दौरान साजिश के तहत हम लोगों के साथ भी मारपीट की गई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।