दारौंदा: जदयू की सदस्यता अभियान में प्रत्येक पंचायत में बनाए गए 15 सक्रिय सदस्य

0

✒️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को जदयू का सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए जदयू नेता सह सांसद पति अजय सिंह ने कहा कि प्रत्येक पंचायत से जदयू द्वारा आठ लोगों को सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लोगों का जदयू के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए प्रत्येक पंचायत से 15 लोगों ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की है। ये सदस्य पंचायत में पंचायत अध्यक्ष का चयन करेंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

प्रत्येक पंचायत से दो सदस्य मिलकर प्रखंड अध्यक्ष का चयन करेंगे। वहीं प्रखंड प्रमुख विनय कुमार सिंह ने कहा कि जदयू सामाजिक समरसता कायम रखने वाली पार्टी है। जदयू के प्रति लोगों को रुझान दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है जो खुशी की बात है। इस मौके पर मुखिया निरंजन सिंह, विजय प्रसाद वर्मा, पूर्व जिला पार्षद जनार्दन सिंह, पूर्व मुखिया कौशलेश तिवारी, छोटे सिंह, ब्लू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, राजीव रंजन गिरि, राजेश सिंह, परमेश्वर सिंह, प्रहलाद सिंह, दिलीप राम, बंटी सिंह, मनोज गिरि, सत्येंद्र प्रसाद, विनोद यादव, बसंती देवी, उत्तम सिंह, काशीनाथ सिंह, मनिंदर सिंह, सतीश सिंह, जितेंद्र सिंह, पिंटू सिंह आदि उपस्थित थे।