दरौंदा: सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

0
Dead Body

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव गांव के टोला झोर पुल के समीप शनिवार की दोपहर को अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से एक शिक्षक की दर्दनाक मौत गई। मृतक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गांव निवासी राम किशोर सिंह का 42 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।बताया जाता है कि घटना के बाद पीड़ित को स्थानीय लोगों की मदद से उठा कर महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक बताते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर शिक्षक के मृत्यु होने के बाद मृतक के परिजन के अलावा आस-पड़ोस के लोगों में मातमी पसर गया। बताते चलें कि मोहन सिंह नेक दिल इंसान थे। वह महाराजगंज शहर के सेंट जोसेफ हाई स्कूल में शिक्षक थे। इसके अलावे बच्चों के घर पर ट्यूशन देने जाते थे।