दारौंदा: प्रत्येक मतदान केंद्र को ले व्हील चेयर का वितरण

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में शनिवार को मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के बीच व्हील चेयर का वितरण किया गया। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि जहां दिव्यांग और चल-फिर सकने में असमर्थ मतदाताओं की संख्या अधिक होगी उस मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्था उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के विकास कोष या छात्र कोष से की गई है। इस संबंध में जिले के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों निर्देश दिए गए हैं। बीईओ ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव के पत्र में दिए आदेश का अनुपालन करने का निर्देश डीपीओ एसएसए ने सभी प्राथमिक, मध्य व माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानों को दे दिया गया है। लोकसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर अक्टूबर 2023 में ही उपमुख्य निवार्चन पदाधिकारी ने पत्र लिखा था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस संबंध में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पत्र के आलोक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षा विभाग के अधीनस्थ मतदान केंद्रों पर रैंप, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व व्हील चेयर की व्यवस्था करने को कहा है। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने को कहा गया है। इस कार्य को ससमय कर लेने का निर्देश दिया गया था। व्हील चेयर की खरीद कर बीआरसी में व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, कई माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों द्वारा व्हील चेयर की खरीदारी कर भी ली गई है।

दारौंदा में कुल 130 मतदान केंद्र हैं, यहां व्हील चेयर उपलब्ध कराई जा रही है। पोलिंग बूथ वाले सभी प्राथमिकी/मध्य विद्यालयों के प्रधानों से व्हील चेयर की आवश्यकता से संबंधित मांग पत्र भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दारौंदा बीआरसी परिसर में शनिवार को व्हील चेयर का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पहली बार लोकसभा आम निर्वाचन क्षेत्र के उन सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी जहां दिव्यांग मतदाता होंगे। आवश्यकता के अनुसार दिव्यांगों के लिए पंचायत के मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर 25 मई को उपलब्ध रहेंगे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here