दारौंदा: जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने प्रखंड व अंचल कार्यालय किया निरीक्षण

0
nirikshan

परवेज अख्तर/सिवान: जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुजीत कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर उपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए। इस संबंध में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सबसे पहले आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान राशनकार्ड, विभिन्न पेंशन योजना, जाति, निवास, मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, पारिवारिक सदस्यता आदि लंबित कार्य को 24 घंटे में पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार जिले में आयोजित बैठक में शामिल होने गए थे। इस पर अंचल के प्रधान लिपिक हिमांशु कुमार को लंबित कार्य एवं कर्मियों को समय से कार्यालय आने एवं जाने के लिए कहा गया। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में चल रहे जाति आधारित गणना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने तेज गति से प्रथम चरण की गणना को एप पर अपलोड करने का दिशानिर्देश दिया। प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति एवं विभिन्न सरकार की विभिन्न योजनाओं की जांच की। इस मौके पर रामकिशोर पांडेय, रमेंद्रनाथ श्रीवास्तव, वेद प्रकाश शर्मा, मुन्ना कुमार आदि कर्मी उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here