दारौंदा: जदयू की बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर दिया गया बल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के उजांय स्थित महिला आइटीआइ सभागार में मंगलवार को प्रखंड जदयू कार्यकारणी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रकेतुू सिंह के पार्टी की नीतियों मुख्यमंत्री की उपलब्धियाें को गिनाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता का विश्वास पार्टी को मजबूत बना रही है। वहीं विधानसभा प्रभारी मुन्ना पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो गई है। उनके नौ वर्षों में देश में सिर्फ महंगाई एवं बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश सचिव उमेश ठाकुर ने कहा कि दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं जदयू नेता अजय सिंह ने पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर कार्यकर्ता को उत्साहित किया तथा पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख विनय सिंह ने कहा कि सरकार के सभी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। इस दौरान विजय कुमार वर्मा, संजीव कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, 59 कार्यकारिणी के सदस्य व पंचायत कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।