दारौंदा: आपसी विवाद में हुई मारपीट में तीन महिला सहित नौ घायल, एक रेफर

0
marpit

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के मड़सरा गांव में रविवार की शाम आपसी रंजिश को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से तीन महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मड़सरा निवासी नारायण यादव, अनिल यादव, गुलाब यादव, अनिल यादव की पत्नी सुनीता देवी तथा दूसरे पक्ष के यदुनाथ यादव की पत्नी गीता देवी, सोनू यादव, रानी कुमारी, सरोज कुमार, मनु सिंह शामिल हैं। इसमें नारायण यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मड़सरा गांव में आपसी विवाद को लेकर रविवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें नारायण यादव, अनिल यादव, गुलाब यादव, अनिल यादव की पत्नी सुनीता देवी तथा दूसरे पक्ष के यदुनाथ यादव की पत्नी गीता देवी, सोनू यादव, रानी कुमारी, सरोज कुमार, मनु सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसमें नारायण यादव की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। दोनों तरफ से फर्दबयान आने पर प्राथमिकी की जाएगी।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here