दारौंदा: अगलगी में झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के सिरसांव में 30 सितंबर की रात झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई थी। इस अगलगी में गृहस्वामी राम अवतार प्रसाद गंभीर रूप घायल हो गए थे। उनका उपचार स्थानीय चिकित्सक की देखरेख में घर पर चल रहा था। इस दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जाता है कि 30 सितंबर की रात राम अवतार प्रसाद के झोपड़ीनुमा घर में जलती मोमबत्ती गिरने से आग लग गई थी। इस घटना में करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

राम अवतार प्रसाद पैर टूटने के कारण गंभीर रूप से झुलस गए थे। बाद में स्वजनों द्वारा उन्हें बाहर निकाला गया था। स्वजन उनका इलाज स्थानीय चिकित्सक की देखरेख में घर पर ही करा रहे थे। सोमवार की रात उनकी तबीयत अधिक खराब हाे गई। स्वजन उन्हें इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जा रहे थे तभी उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजन उमेश कुमार, उपेंद्र कुमार, बेदामी देवी, गुड़िया देवी, रीना देवी, धर्मशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार राम अवतार प्रसाद दारौंदा में फल की दुकान चला परिवार का खर्च चलाते थे। वे परिवार में इकलौता कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से गांव में शोक का माहौल है।