दारौंदा: लोकतंत्र को हटाकर राजतंत्र लाना चाह रहे : मंत्री

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के साधपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को अखिल भारतीय धानुक महासंघ के तत्वावधान में अमर बलिदानी रामफल मंडल सम्मान समारोह सह परिवहन मंत्री शीला मंडल का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मिथिलेश कुमार महतो तथा संचालन ओमप्रकाश महतो ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने बहुत संघर्ष के बाद जातीय गणना शुरू कराई थी, लेकिन उसे भी वैसे लोग जो जातीय गणना के विरोध में थे रोकने का काम किया। नीतीश कुमार हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान उन्होंने बलिदानी रामफल मंडल के जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर दिया गया। जदयू के प्रदेश महासचिव ई. शैलेंद्र मंडल ने कहा कि हम अपनी रक्षा के लिए जान दे सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की राजनीति लोकतंत्र को तोड़कर राजतंत्र लाने का प्रयास किया जा रहा है। देश को चार लोग चला रहे हैं। हमें इनसे सावधान रहना होगा। इस मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव मुर्तुजा अली कैशर, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर, विजय वर्मा, बुलू सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, भाकपा माले के नेता जयशंकर पड़ित आदि उपस्थित थे।