दारौंदा: मारपीट में महिला समेत दो घायल

0
marpit

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव में शुक्रवार की देर शाम भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान परशुराम भारती के पुत्र अनूप कुमार भारती एवं प्रभुनाथ भारती की पत्नी इंदू देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव में भूमि विवाद को लेकर परशुराम भारती एवं प्रभुनाथ भारती के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान शुक्रवार को दोनों पक्षों में बहस होने लगा और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसमें अनूप कुमार भारती एवं इंदू देवी घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।