दारौंदा: बंदोबस्ती के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के रसूलपुर पंचायत के सतजोड़ा गांव में बुधवार को वार्ड संख्या दो के लोगों ने वार्ड पांच के लोगों को बंदोबस्ती होने पर प्रदर्शन किया। वार्ड दो के लोगों का कहना था कि इस वार्ड संख्या में 80 फीसदी लोग अनुसूचित जाति व जनजाति के हैं। इसके बावजूद वार्ड संख्या पांच के लोगों को प्रशासनिक पदाधिकारी की मिलीभगत से जमीन बंदोबस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर अनुरोध किया है कि इसकी जांच कर उनकी बंदोबस्ती रद की जाए। इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को हस्ताक्षर कर भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां श्मशान स्थल एवं धार्मिक स्थल भी है। आसपास के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। इसलिए ऐसे बंदोबस्ती से लोगो में आक्रोश है। प्रदर्शन करने वालों में नागनारायण मांझी, मंटू कुमार मांझी, कृष्ण कुमार मांझी, सुनील कुमार, बिगू मांझी, हरेंद्र मांझी आदि शामिल थे।