दरौंदा: कोचिंग संचालक को गोली मारने वाले अपराधी गिरफ्त से दूर

0
  • घायल कोचिंग संचालक की जान खतरे से बाहर है
  • कोचिंग संचालक के शरीर से गोली निकाल ली गई

परवेज अख्तर/सिवान: छपरा-सीवान मुख्य सड़क एनएच 531 पर दर्शनी गांव के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने शनिवार की शाम एक कोचिंग संचालक को गोली मार दी। हालांकि गोली लगने से घायल कोचिंग संचालक की जान खतरे से बाहर है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि कमसड़ा निवासी हरेन्द्र साह का पुत्र नीरज साह व विवेक शर्मा लीला साह के पोखरा स्थित बाजार पर साइकिल से शब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान एक ही स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अचानक सामने आए अपराधियों के हाथ में पिस्टल देख दोनों भागने लगे। तभी एक अपराधी ने गोली चला दी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भागने के कारण गोली नीरज साह के कमर के नीचे लगी। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी दरौंदा पहुंचाया। दरौंदा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीवान रेफर कर दिया गया। सीवान में उसके शरीर से गोली नहीं निकल पाने के कारण डाक्टरों ने पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पटना में उसके शरीर से गोली निकाल ली गई है। कोचिंग संचालक की जान खतरे से बाहर है। नीरज साह लीला साह के पोखरा पर एक कोचिंग चलाता है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। अभीतक इस मामलें में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।