12 से 18 फरवरी तक सभी बूथों पर समर्पण दिवस

0
sampurn divash

परवेज अख्तर/सिवान : भारत के मन की बात, मोदी के साथ अभियान की शुरुआत को ले निराला नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने प्रेस वार्ता कर अभियान संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात हजार पांच सौ बक्सा जनता के सुझाव के लिए लगाया जाएगा। जिसमें दस करोड़ लोग अपनी राय रखेंगे। 12 से 18 फरवरी तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर सभी बूथों पर समर्पण दिवस का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके साथ ही मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के निमित्त सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाने का कार्यक्रम होगा। 24 फरवरी को कमल संकल्प दीपावली कार्यक्रम होगा, 28 फरवरी को मेरा बूथ सबसे मजबूत में कार्यक्रम में प्रधान मंत्री का मंडल स्तर पर कार्यक्रम करना है। वहीं 2 मार्च को विधानसभा वार जिले के 8 विधानसभाओं में मोटरसाइकिल रैली का कार्यक्रम करना है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी,गौतम यादव, राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्रिय विस्तारक रमेश जी, राजा कुमार, अनंत साहनी उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali