धनौती में डीईओ ने की प्रस्तावित स्टेडियम की भूमि की जांच

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान के धनौती में प्रस्तावित भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलों इंडिया को लेकर बुधवार को स्टेडियम बनाने का स्थल का जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने अन्य पदाधिकारियों के साथ स्थल की जांच की। डीईओ ने बताया कि उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज हड़सर धनौती के मैदान में दो स्टेडियम बनाया जाएगा, इसमें एक हॉकी, दूसरे फुटबॉल मैदान बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए छह माह पूर्व से भूमि अधिग्रहण के लिए प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को स्थल पहुंच कर गहराई से जांच की गई। भूमि के तीनों तरफ से रास्ते बताए गए, जहां भूमि भी पर्याप्त दिखाई गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस मामले में सीओ पारसनाथ राय को मोबाइल नंबर पर भूमि की पूरी जानकारी जांच कर देने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के खेलो इंडिया के तहत दारौंदा प्रखंड के धनौती सिथेंटिक हॉकी मैदान, प्रकाश व्यवस्था के तहत तथा फुटबॉल मैदान एवं रैनिग ट्रैक बनाने का प्रस्ताव है। करीब चार एकड़ में 13 करोड़ की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक मनोज कुमार, धीरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। इस संबंध में सीओ ने बताया कि कई महीनों से इस स्थल जांच चल रही है। भूमि पर्याप्त उपलब्ध है।