Categories: पटना

जयमाल के दौरान दूल्हे के भाई की इच्छा सुन दुल्हन का शादी से इनकार, बोली- लक्षण ठीक नहीं

पटना: बिहार में आजकल शादियां लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। ताजा मामला नालंदा का है। चंडी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बराती पक्ष के लफंगों द्वारा दुल्हन के साथ उनकी पसंद की स्टाइल में फोटो शूट करवाने का घरातियों ने विरोध किया तो वरमाला मंच पर ही मारपीट हो गई। दूल्हे के बड़े भाई एवं दोस्तों ने दुल्हन की मां, भाई एवं बहनोई की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। कहा, जब शादी के पहले ये लक्षण है तो न जाने ससुराल जाने के बाद कैसा व्यवहार किया जाएगा। शादी के लिए लड़का पक्ष गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन लड़की वालों ने मना कर दिया। दो दिन बाद गुरुवार को दूल्हे को कुंवारा ही लौटना पड़ा।

बीते मंगलवार को नूरसराय थाना क्षेत्र के दह पर गांव निवासी देवनंदन पासवान के पुत्र दीपक कुमार की बरात नवादा आई थी। नवादा के ग्रामीणों ने बताया कि वरमाला की रस्मअदायगी के दौरान दूल्हे का बड़ा भाई व दोस्त समेत अन्य संबंधी दुल्हन संग फोटो खिंचाने को आमादा हो गए। इस दौरान बरात वाले मर्यादा भूल गए। दोस्तों के अलावा दूल्हे के बड़े भाई ने दुल्हन का हाथ अपने हाथ में लेकर फोटो शूट कराना चाहा लेकिन दुल्हन ने आपत्ति जताई। लड़की बोली कि शादी के पहले ये लक्षण है तो ससुराल में न जाने कैसा व्यवहार होगा। इसी बात पर बवाल बढ़ गया। मंच पर ही मारपीट शुरू हो गई। भगदड़ मच गई। वरमाला से आगे की रस्म रोक दी गई।

दूल्हे सहित भागी बरात

दूल्हा सहित बरात ने एक किलोमीटर दूर रुखाई रेलवे हाल्ट पर भागकर शरण ली। इधर, घरातियों ने दहेज में दी गयी राशि व अन्य सामान की वापसी की मांग कर दी। दहेज वापसी न होने की स्थिति में घरातियों ने बरात में आई एक कार एवं दो बाइक जब्त कर ली। जब्त हुए वाहन के मालिक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष रितुराज ने बताया की जबरन बरात वाहन को रोके रखने की शिकायत मिली है। मामले की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वरमाला के दौरान दोनों पक्षों ने विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास किए जा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024