गणित को सरल बनाने के तरीकों से अवगत हुए शिक्षक

0
gdit

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार शिक्षा परियोजना के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में चल रहे भाषा एवं गणित आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को बच्चों को गणित कैसे पढ़ाएं इसका तरीका शिक्षकों को बताया गया। प्रशिक्षक श्रीप्रकाश यादव, क्यामुदीन अंसारी एवं बबन कुमार ने गणित को सरल कैसे बनाए इसकी जानकारी दी। खेल-खेल में जोड़-घटाव, गुणा एवं भाग बनाने की जानकारी दी गई। वहीं दूसरे बैच के प्रशिक्षक अवधकिशोर प्रसाद, अनीता पटेल एवं जितेंद्र कुमार पांडेय ने हिंदी भाषा के महत्व एवं उनकी सार्थकता पर चर्चा की। प्रशिक्षकों ने बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। हिंदी का कितना बड़ा स्वरूप है, हिंदी भाषा आधुनिक जीवन में कितना महत्वपूर्ण, इसकी चर्चा की गई। इसे सरलता से बच्चों को कैसे जानकारी देना है इस तरीके को बताया गया। प्रशिक्षण में फूलजहां खातून, अशोक कुमार भारती, रुकैया नाज, मंजू कुमारी, नीशा देवी, सुरेश ठाकुर, शशि कला कुमारी, मनान अंसारी, पूनम तिवारी, भीम कुमार, प्रियंका कुमारी, सीमा कुमारी, माया कुमारी, कनकलता कुमारी, अंकिता कुमारी आदि शामिल थीं। प्रशिक्षण के लिए 40- 40 का बैच चल रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali