रघुनाथपुर में फिर आठ पॉजिटिव मिले

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में लगातार दूसरे दिन आठ लोग पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को रेफरल अस्पताल में 217 लोगों का रैपिड एंटीजन किट से जांच की गयी। जिसमें रघुनाथपुर बाजार के पांच, नेवारी के दो और टारी बाजार का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। मंगलवार को रघुनाथपुर बाजार के चार लोगों समेत 8 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। इधर, 80 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए कलेक्ट किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बुधवार को प्रखंड के चारहाईस्कूलों में 460 बच्चों को को-वैक्सीन लगया गया। 151 लोगों को कोविशिल्ड का बूस्टर डोज लगाया गया। इसमें फ्रंट लाइन वर्कर 4, हेल्थ केयर वर्कर 2 और 116 लोग 60 ऊपर के उम्र के लोग थे। 70 लोगों को डोर-टू-डोर जाकर कोरोना के टीका का पहला और दूसरा डोज लगाया गया। यह जानकारी अस्पताल के नोडल अमित कुमार ने दी।