धमई नदी से मछुआरों ने अजगर को पकड़ किया वन विभाग के हवाले

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:
महम्मदपुर गांव स्थित धमई नदी में मछली मारने गए मछुआरों ने 15 फीट लंबा अजगर को पकड़ वन विभाग को सौंप दिया। बताया जाता है कि चंद्रमा सहनी एवं दीपक सहनी महम्मदपुर धमई नदी में मछली मारने के लिए जाल लगाए थे, इसी बीच जाल में एक अजगर फंस गया। चंद्रमा साहनी ने बताया कि विगत 10 दिनों से अजगर ने मछली मारने के समय हमलोगों को परेशान कर रखा था, लेकिन बुधवार को वह जाल में फंस गया। वहीं अजगर के पकड़ने की खबर मिलते ही लोगों में उत्सुकता का माहौल हो गया तथा इसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ज्ञात हो कि बाढ़ के पानी आने से नदी में तरह-तरह के जलीय जीव आए हुए हैं। अजगर पकड़े जाने की सूचना पर वनरक्षी पप्पू कुमार, राघो प्रसाद, श्रीराम महतो, अर्जुन महतो अजगर को अपने साथ ले गए। अजगर का वजन करीब 20-25 किलो।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali