भंडारण निगम का स्थापना दिवस शनिवार को सेंट्रल वेयर हाउस में मनाया

0
bhandara

परवेज अख्तर/सिवान : केंद्रीय भंडारण निगम का स्थापना दिवस शनिवार को सेंट्रल वेयर हाउस में मनाया गया। इस मौके पर निगम के उद्देश्य, वार्षिक आय-व्यय आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर तकनीकी सहायक पीके उपाध्याय, मुख्य अतिथि जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह वक्फ बोर्ड सह गोदाम मालिक मंसूर आलम ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में मंसूर आलम ने कहा कि इस गोदाम की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और तत्कालीन खाद्य आपूर्ति मंत्री शरद यादव के सहयोग से हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं उन्होंने कहाकि आज इस गोदाम में कार्यरत यहां के मजदूरों को इससे जुड़ कर रोजगार मिलता है। जो उनके लिए काफी गर्व की बात है। पीके उपाध्याय ने बताया कि तीन लाख से अधिक बोरे रखने का ये गोदाम है। 30 करोड़ से अधिक केंद्र सरकार को राजस्व ये गोदाम देता है। मौके पर सीडब्ल्यूसी के डीएन चौधरी, एसके चौधरी, लालबाबू प्रसाद, गुलाम हैदर, अब्दुल करीम रिजवी, ओम प्रकाश गुप्ता, पिंटू हरेश यादव, शर्मा जी, मुबारक अंसारी ने संबोधित किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali