चार साल में चार सरकारें बनी कैसे हुआ विकास : तेजस्वी

0

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज बगौरा के मैदान में रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सिवान की राजद प्रत्याशी हिना शहाब के पक्ष में सभा की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी एवं चोर मस्त हैं जबकि शराबी पस्त हो गए हैं। राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि देश का महत्वपूर्ण चुनाव हो रहा है। मेरे पिता लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें एक साजिश के तहत जेल में रखा गया है। लालू प्रसाद यादव अगर बाहर रहते तो किसी माई के लाल में दम नहीं जो संविधान के साथ छेड़छाड़ करते। उन्होंने कहा कि भाजपा से हाथ मिलाओ सभी पाप धुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरे सास, ससुर, पत्नी, बहन सहित सभी रिश्तेदार पर साजिश रचकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहले फिल्म बनी थी चाची 420 अब नए पलटु चाचा बन गए चाचा 420। ऐसा कोई सगा नहीं जिसको वे ठगा नहीं। पलटु चाचा मजदूरी मांगते फिर रहे हैं। चार साल में चार सरकारें बनी, ऐसे में कैसे विकास होगा। गरीबों को काफी परेशानी से जूझनी पड़ रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रत्याशी हिना शहाब, विधायक हरिशंकर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्युशेखर पांडेय, विक्र कुंवर, इंद्रदेव भगत, जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, राजद नेता मुन्ना शाही, शैलेंद्र कुमार यादव, जाकिर हसन दिलावर, संजय यादव, शशि भूषण तिवारी, कौलेश सिंह, उमेश सिंह, बीरन यादव आदि ने सभा को संंबोधित किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जगह-जगह सुरक्षा कर्मी कर रहे थे जांच

पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जगह-जगह लोगों की जांच की जा रही थी। तेज धूप होने के बावजूद लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। लोग तपती धूप में भाषण सुन रहे थे।