सिवान के सड़क दुर्घटना में महिला सहित चार घायल, एक रेफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिवान -गोपालगंज मुख्य मार्ग की है। जहां पैदल घर जा रही महिला को बोलेरो ने धक्का मार दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान उखई गांव निवासी फूलमती देवी के रूप में हुई ।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दूसरी घटना सराय ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ की है। जहां दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान पचरुखी गांव निवासी शमशेर अली, असगर अली के रूप में हुई है। तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के रामराज्य ओवरब्रिज की है। जहां अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दक्षिण टोला निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई।