सिवान के अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

0

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे स्थानीय लोगो ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमे एक कि स्तिथि गंभीर होने के कारण चिकित्स्कों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। पहली घटना सीवान पचरुखी मुख्य मार्ग कि है। जहां दो बाइक कि आमने सामने कि टक्कर हो गई। जिसमे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों कि पहचान हरदिया गांव निवासी अशोक सिंह व नरेश सिंह के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि गांव से पचरुखी रिस्तेदार के घर जा रहा था उसी दौरान हादसा हो गया।दूसरी घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के छोटपुर हाइवे कि है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जहां तेज़ रफ़्तार बोलोरो ने बाइक सवार को धक्का मारकर फरार हो गया। जिसमे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों कि पहचान सरसर गांव निवासी निकेश यादव व सुमेश भगत के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि गांव से सीवान कपड़ा खरीदने के लिए जा रहा था उसी दौरान तेज़ रफ़्तार बोलोरो धक्का मारकर फरार हो गया। हालाँकि स्थानीय लोगो ने गाड़ी का पीछा किया लेकिन चालक गाडी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगो ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल सुमेश भगत का स्तिथि गंभीर होने के कारण चिकित्स्कों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए।