जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक सभा आयोजित

0
jorge ka nidhan

परवेज अख्तर/सिवान : पूर्व रक्षा मंत्री सह समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस के निधन पर जिले के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन पर देश के लिए अपूरणीय क्षति बताई है। शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि जार्ज साहब सही मायने में समाजवादी नेता थे। शासनएवं संगठन में वे हमेशा ऊंचे पदों पर रह देश की सेवा की। उन्होंने समाजवादी विचार को नई धारा दी। इनके निधन से समाजवादी तथा धर्मनिरपेक्ष ताकतों को गहरा घात पहुंचा है। शोक व्यक्त करने वालों में राजद की हिना शहाब, जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, ओसिहर यादव, दारोगा खान, नंदजी राम,प्रवक्ता उमेश कुमार, विजय जायसवाल, भाेला चौधरी, लीलावती गिरि,कृष्णा देवी आदि शामिल हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जार्ज फर्नांडीस का निधन देश के लिए देश को गहरा धक्का लगा है। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं बड़हिरया में भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र के आवास पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए मिश्रा नेकहा कि पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस देश के सामाजिक क्रांति के एक पुरोधा थे। बीडीसी सदस्य प्रेम प्रकाश सोनी ने कहा कि जार्ज फर्नांडिस की मृत्यु होने से भारत एक अमूल्य रत्न खो दिया, जिसको पूरा करना संभव नहीं है। शोक सभा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष माधव सिंह, भारती सिंह पटेल, लालमोहर मांझी, लाल बाबू मांझी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali