गिरवा दीजिये बिहार सरकार, दिल्ली वाले खुश हो जाएंगे; नीतीश कुमार का सुशील मोदी को जवाब

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के बयान पर कहा कि अगर सुशील जी कह रहे हैं तो कहिए सरकार गिरा दें, ताकि उनको फिर कोई जगह मिल जाए। सरकार बनी तो उनको कुछ नहीं नहीं बनाया। उसी के चलते तकलीफ थी। बड़े कष्ट में थे। अब मौका आया है तो बेचारे कुछ बोल रहे हैं तो उन्हें जरूर रोज बोलना चाहिए। रोज बोलेंगे तो अगर कहीं केन्द्र वाले फिर खुश हो जाएं तो बड़ी खुशी की बात होगी। बहुत अच्छा होगा। इसलिए वे रोज बोलते रहें। गोपालगंज में पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री ने ये बातें मीडिया से कहीं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहां पत्रकारों ने जानना चाहा कि सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार गिरने का बयान दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने हंसते हुए कहा- अगर वे कह रहे हैं तो कहिए कि सरकार गिरा दें। भाजपा विधायक सुभाष सिंह के पैतृक गांव ख्वाजेपुर में आयोजित श्राद्ध कर्म में सीएम ने कहा कि उनका सुभाष सिंह से पुराना संबंध था। अक्सर उनसे मुलाकात होती थी। जब तबीयत खराब थी तो उनका ख्याल रखा जा रहा था। वे जानकारी लेते रहते थे। बीच में बिल्कुल ठीक भी हो गए थे। अचानक उनका निधन हो गया। यह बहुत दुख की बात है। राजनीति अपनी जगह है। उनका संबंध व संपर्क बहुत पहले का था।