डीजीपी के आदेश पर सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा की अच्छी पहल

0

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
डीजीपी के आदेश पर जिले में मीडिया सेल का एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने गठन किया है।इसका कार्यालय एसपी आवास में बनाया गया है। इसका मकसद पुलिस का मीडिया के बीच समन्वय बनाना और आम आदमी के बीच अपनी अच्छी छवि दिखाना है। इसके लिए एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर एवं चार महिला सिपाही को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि काफी परिश्रम के बावजूद भी जनता के मन में पुलिस के प्रति गलत भावना बनी रहती है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जिले में घटित महत्वपूर्ण घटनाओं एवं उपलब्धियों के संबंध में सूचनाओं का त्वरित प्रेषण हेतु प्रेस मीडिया सेल का गठन किया गया है। यह सेल पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत रहेगा।पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार झा को प्रेस मीडिया सेल का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि प्रेस मीडिया सेल के प्रभारी पुनि अशोक कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। जो पुलिस कंट्रोल रूम के भी प्रभार में रहेंगे। वहीं चार महिला सिपाही शबनम कुमारी, पूजा रानी, आभा कुमारी एवं नेदा अहसन करिमी को शामिल किया गया है।

दोनों प्रभारी मीडिया को उपलब्ध करवाएंगे जानकारी

एसपी ने बताया कि पुनि अशोक कुमार सिंह को आदेश दिया गया है कि जिले के महत्वपूर्ण घटना एवं उपलब्धि के संबंध में सभी थानाध्यक्ष,ओपी प्रभारी से सूचना प्राप्त कर सत्यापन करते हुए इसकी जानकारी अद्योहस्ताक्षरी को देंगे तथा पुलिस प्रेस मीडिया ग्रुप में भेजते हुए प्रतिवेदन पुलिस महानिदेशक, नियंत्रण कक्ष पटना को भेजना सुनिश्चित करेंगे।