Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- बाढ़ प्रभावित इलाकों में दीपावली की धूम पर मायूसी का पहरा

गोपालगंज: जुलाई तथा इसके बाद सितंबर महीने में सारण तटबंध टूटने से आई गंडक नदी के बाढ़ में हुई बर्बादी से बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीण अभी तक उबर नहीं पाए हैं। विनाशकारी बाढ़ ने लोगों की हंसी-खुशी छीन ली है। दो बार आए बाढ़ में अपना सबकुछ बर्बाद कर चुके परिवारों की खुशियां लौटने का नाम नहीं ले रही हैं। बाढ़ पीड़ितों के बीच सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता राशि से अभी भी कई परिवार वंचित हैं। जिन्हें अब तक सहायता राशि नहीं मिल सकी है, उन परिवारों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। सामने दीपावली का पर्व रहा है। दीपावली को लेकर बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। लोग दीपावली को लेकर सामान की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों में अभी दीपावली की धूम पर भी मायूसी का पहरा है। बाढ़ पीड़ितों की त्योहार की खुशियां सहायता राशि पर टिकी हुई है।

दीपावली से पूर्व अगर सहायता राशि से वंचित बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि स्थानांतरित नहीं की गई तो उनके पर्व त्योहार की खुशियां फीकी पड़ जाएंगी।23 जुलाई को सारण तटबंध टूटने से मांझा, बरौली, सिधवलिया तथा बैकुंठपुर प्रखंड गंडक नदी की विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आ गया था। बाढ़ का सबसे अधिक प्रकोप बैकुंठपुर प्रखंड में रहा। पूरा प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ गया था। ग्रामीण अपना घर छोड़ कर डेढ़ महीने तक तटबंध व सड़कों के किनारे शरण लिए रहे। बाढ़ का पानी उतरने पर ग्रामीण अपने घरों को लौट आए। बाढ़ प्रभावित गांवों में जिदगी पटरी पर लौटने लगी। लेकिन, इसी बीच 25 सितंबर को सारण तटबंध फिर टूटने से पूरा इलाका फिर बाढ़ की चपेट में आ गया। हालांकि, अब बाढ़ का पानी उतर गया है। लेकिन, बाढ़ प्रभावित गांवों में अब भी हर तरफ बाढ़ से हुई बर्बादी दिख रही है। जिनका पक्का मकान था, बाढ़ में मकान ध्वस्त हो जाने से वे लोग झोपड़ी में आ गए हैं।

झोपड़ी में रह जैसे तैसे करकट का छप्पर डाल जीवन गुजार रहे हैं। बाढ़ पीड़ित बताते हैं कि सरकार से मिलने वाली सहायता राशि अभी तक कई परिवारों को नहीं मिल सकी है। फसलों तथा घर को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति राशि का भी बाढ़ पीड़ित इंतजार कर रहे हैं। अब दीपावली सामने है। दीपावली को लेकर जिले के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। लेकिन, इस त्योहारी सीजन में बाढ़ प्रभावित गांवों में मायूसी है। इस संबंध में पूछे जाने पर अचंल अधिकारी, बैकुंठपुर राकेश दुबे ने बताया कि सहायता राशि के लिए कुल 40 हजार लोगों की इंट्री बाढ़ पीड़ित परिवार सूची में की गई है। 36 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में सहायता राशि स्थानांतरित की जा चुकी है। वंचित चार हजार पीड़ित परिवारों के बीच सहायता राशि अविलंब भुगतान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ ग्रस्त इलाके के दो हजार और लोगों का नाम सहायता राशि भुगतान करने के लिए लिस्ट में शामिल करने के लिए वरीय अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024