Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- कटहरिया गांव में बिना दुल्हन लिए बारात वापस लौटी

गोपालगंज: महम्मदपुर थाना कटहरिया गांव का है ।जहां की राजदेव प्रसाद की लड़की की शादी सिधवलिया थाना सलेमपुर डेरवा गांव के खेदू कुशवाहा के पुत्र रामएकबाल कुशवाहा के साथ हुई थी ।शादी की पूर्व की तैयारी तिलक व कथा मटकोर की रेशम पूरी कर शादी निर्धारित समय के साथ द्वार पूजा की रश्म पूरी कर विवाह की रश्म पूरी की जा रही थी। इसी बीच जनवासा में खाट पर बैठने के विवाद में बराती और शरारती में मारपीट शुरू हो गई ।बताया जाता है कि गांव के एक समानित व्यक्ति बरातियों की खाट पर बैठ गया।जिससे बराती नराज होकर खाट पर बैठे व्यक्ति को मारना शुरू कर दिए जिसे देख गांव के ग्रामीण भड़क गए और बरातियों से मारपीट शुरू कर दिए।

मारपीट बढ़ते बढ़ते इतना बड़ा रूप ले लिया की बराती सराती दो पक्ष बनकर ईट पत्थर और लाठी डंडे से मारने लगे।इसमें लड़का के चाचा,भाई ग्रामीण सहित आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों के गम्भीर अवस्था को देखते हुए बराती पक्ष के लोग लड़का को अपने साथ लेकर बिना दुल्हन लिए ही वापस रात में गांव सलेमपुर डेरवा लौट गए। जिस कारण शादी की रसम अधूरी रह गई । बराती सराती के बीच हुई झड़प में घायल वर पक्ष के चाचा विद्या कुशवाहा ,भाई अजीत कुमार और एक अन्य ग्रामीण मेघु कुशवाहा को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज लाया गया। जहां से विद्या कुशवाहा को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024