गोरेयाकोठी: भाजपा की बैठक में अभियान को धरातल पर उतारने पर बल

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय के भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह के आवास परिसर स्थित भूमेंद्र नारायण सिंह सभागार में शुक्रवार की देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी अनुराधा गुप्ता व संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी भी उपस्थित थे। बैठक में पार्टी के बूथ सशक्तीकरण, स्वच्छता अभियान, बूथ सत्यापन जैसे कार्यों को धरातल पर उतारने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से हर वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का आह्वान किया गया। इस मौके पर विधायक देवेशकांत सिंह ने बाहर रहने के कारण पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक कागजात व थैला भी उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर अखिलानंद सिंह, विनय गिरि, अखिलेश पांडेय, प्रभुनाथ सिंह, जगमोहन तिवारी समेत अन्य मौजूद थे।